फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन चोरी के आरोप में 11 आरोपियों ने मिलकर देवर-भाभी समेत तीन पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ददलाना गांव में फोन चोरी के आरोप में 11 आरोपियों ने मिलकर देवर-भाभी समेत समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से भी हमला किया। शोर मचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात में घायल भाभी की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

ददलाना गांव निवासी सतबीर ने बताया कि पांच अक्तूबर को दशहरे में कुछ युवक अभिषेक के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान उसने बीचबचाव किया था, जिसमें अभिषेक का फोन गुम हो गया था। इसका आरोप उसके भतीजे पर लगा था। इस मामले में अगले दिन गांव में पंचायत हुई थी और उनका समझौता हो गया था। वह पवन, गौरव और सतपाल के साथ बाइक से घर लौट रहे था। पवन के पास उसके पिता कर्म ने फोन किया और खेत में जाकर ट्यूबवेल को बंद करने की बात कही। इससे वह उनके खेत में जाने लगे। रास्ते में उनकी बाइक में पंचर हो गया। फिर वे पैदल चलने लगे। जब जगत सिंह के खेत के पास पहुंचे तो चार बाइकों पर आए युवकों ने उनके साथ गालीगलौज की।
आरोपियों ने उन्हें पकड़ने की बात कही तो वे धान के खेत में छिप गए। भतीजा गौरव दौड़कर गांव की तरफ भाग गया और परिजनों को मामले की सूचना दी। भाई मेहर सिंह, भाभी लीला मौके पर पहुंचे। उन्हें देख वह धान की फसल से बाहर आ गए। उसने देखा कि करनाल के बुढ़नपुर निवासी दयाल सिंह, उसका बेटा अभिषेक, सतबीर, रामकुमार, बिरबल, सूरज, राजकुमार, आकाश और तीन अन्य युवक हाथ में डंडे, चाकू और तेजधार हथियार लिए थे। दयाल सिंह और अभिषेक ने उसके सिर पर डंडे से मारा। सतबीर ने कमर पर तेजधार हथियार से हमला किया। आरोपियों ने उसकी भाभी पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें