फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देने वाले समेत तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना पुलिस ने मतलौडा चौक पर वाहनों की जांच के दौरान 11 बाइक चाेरी की वारदातों को अंजाम देने के एक आरोपी व इन बाइकों को खरीदने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी के आरोपी ने नौ वारदात पानीपत व एक वारदात यमुनानगर के बिलासपुर में की है। पुलिस ने आरोपियों से छह बाइक व पांच बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी कर दो-ढाई हजार रुपये में बेच देता था। तीनों को पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




थाना मतलौडा प्रभारी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि उनकी टीम रविवार रात को मतलौडा अड्डे पर वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक युवक बिगा नंबर प्लेट की बाइक पर आया। पुलिस ने उससे कागजात मांगे तो बहानेबाजी करने लगा। पुलिस को उस पर शक हो गया। उसको तुरंत हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान गांव मतलौडा निवासी रामेहर के रूप में हुई। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बाइक चोरी की 11 वारदातों में कबूल नामा किया। उसने बताया कि वो बाइक को चोरी कर गांव बिंझौल में मिस्त्री गांव राजा खेड़ी निवासी मनीष को बेचता है। उसको इसने पांच बाइक बेची है। दो बाइक उसने गांव मतलौडा निवासी निवासी अलीशेर उर्फ मीनू को दो-ढाई हजार रुपये में बेची है। तीन बाइक उसने मतलौडा में अब ठिकाने पर खड़ी की है। पुलिस ने उससे चार बाइक बरामद कर ली। उसकी निशानदेही पर बिंझौल गांव से मिस्त्री मनीष को भी पकड़ लिया गया। उसके पास से पांच बाइक के पार्ट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी अलीशेर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो बाइक को बरामद किया गया। आरोपी राममेहर ने पूछताछ में बताया कि उसने 25 जून को मतलौडा से , 10 जुलाई, पांच अप्रैल व 15 मार्च को सिविल अस्पताल से, 12 दिसंबर 2022 को संजय चौक से, 25 दिसंबर को रविंद्रा अस्पताल के पास से, 14 सितंबर 2022 को बस स्टैंड से, आठ सितंबर को यमुनानगर के बिलासपुर से बाइक चोरी की थी। तीन वारदातों को उसने नशे में अंजाम दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें