फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रंजन हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। छात्र रंजन की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


समालखा पुलिस थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि रविवार रात को छात्र रंजन निवासी आदर्श नगर को उसके दोस्तों ने फोन करके बुलाया और फिर उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक रंजन के पिता के बयान पर पांच युवकों मोहित उर्फ मोनी, दीपक उर्फ मिरिंडा, धीरज, दीपक उर्फ पोपी और स्वतंत्र उर्फ चुनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
इसी बीच सोमवार शाम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार फर अनाज मंडी गेट से तीन आरोपी जिसमें दीपक उर्फ मिरिंडा, धीरज और स्वतंत्र उर्फ चुनू को गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें मंगलवार को समालखा अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने तीनों को 12 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें