मतलौडा। ऊंटला गांव के पास तीन युवकों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग बाजी करके सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस का गश्त दल जैसे ही ऊंटला पहुंचा तो वहां तीन युवक शराब के नशे में धुत मिले जो पानीपत जींद हाईवे पर आपस में गाली गलौज कर हंगामा कर रहे थे। दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे जाम लगा गया। पुलिस ने मौके से ही तीनों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मुकेश निवासी भालसी मतलौडा, मनीष कुमार निवासी खंडरा मतलौडा और सोमबीर निवासी अदियाना गांव के रूप में हुई।