फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर महिला यात्री की साढ़े तीन तोले की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बस स्टैंड पर बस पर झपटमारों ने एक महिला यात्री के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला पानीपत बस स्टैंड से इसराना जाने के लिए बस में चढ़ी थी। कुछ देर बाद बस में भीड़ देख वह नीचे उतर गई। कुछ देर बाद उसके गले में चेन नहीं मिली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जींद के अर्बन इस्टेट निवासी कुसुमलता ने बताया कि वो सुभाष कॉलोनी में अपने भाई युद्धवीर के घर आई थी। यहां उसकी भतीजी की शादी थी। दो दिन रुकने के बाद वह अपने दूसरे भाई के घर इसराना जा रही थी। उसके साथ उसकी बहन इंदू भी थी। वह बस स्टैंड पर इसराना की बस का इंतजार कर रहे थे। एक घंटे के बाद बस मिली। वह दोनों बस में चढ़ गई, लेकिन बस में बहुत भीड़ थी इसलिए वह नीचे उतर गई। वह ई-रिक्शा में वापस सुभाष नगर के लिए बैठ गई। तहसील कैंप मोड़ पर उसको पता चला कि उसके गले में साढ़े तीन तोले की चेन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें