फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल और नकदी छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने गणेश नगर में पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीनने वाले तीन आरोपियों को सेक्टर 29 स्थित सज्जन चौक से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे तीनों नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने मिलकर मोबाइल व नगदी स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने छीनी गई नकदी खाने-पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर सेक्टर 29 में सज्जन चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सचिन निवासी रानी मोहल्ला, नितिन निवासी सेक्टर 25 और मोहित उर्फ पिजा निवासी रानी मोहल्ला के रूप में बताई। तीनों आरोपियों ने मिलकर एक मार्च की देर रात उक्त बाइक पर सवार होकर गणेश नगर में पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर एक मोबाइल फोन और 7180 रुपये छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। इस बारे में थाना किला में जयकुमार निवासी बुराडी दिल्ली हाल विद्यानंद कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें