फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठे मिस्त्री से युवती समेत तीन आरोपियों ने चाकू के नोक पर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टोल प्लाजा से ऑटो में सवार होकर बलजीत नगर जा रहे एलईडी मिस्त्री से रास्ते में युवती समेत तीन आरोपियों ने चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मिस्त्री पर डंडों से हमला भी किया और लूटपाट के बाद उसे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुुरू की।
विज्ञापन

मूलरूप से शामली के कैराना के ऊंचा गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह हाल में बलजीत नगर, पानीपत में रहता है। वह एलईडी रिपेयरिंग का काम करता है। 11 अक्तूबर को वह पटियाला से पानीपत आ रहा था। वह टोल प्लाजा पर बस से उतरा और उसने बलजीत नगर के लिए ऑटो बुक किया, जिसमें सवार होकर वह घर की तरफ जा रहा था। बलजीत नगर नाका के पास ऑटो से एक युवक उतर गया, इसी बीच ऑटो में आगे बैठा एक युवक उतरकर पीछे आ गया। चालक ऑटो चलाने लगा, इसी बीच पीछे बैठे व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। ऑटो में उस वक्त दो व्यक्ति और एक लड़की थी। तीनों उसे धमकाने लगे। जिसके बाद आरोपी उसे सेक्टर 29 में हरिद्वार बाइपास रोड पर सुनसान रास्ते पर ले गए। चलते ऑटो में तीनों ने उस पर डंडे से हमला किया। आरोपी उससे 7510 रुपये, एलईडी रिपेयरिंग का सामान और फोन छीन लिया। उसके बाद रात करीब 11 बजे आरोपी ऑटो से बाहर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें