पानीपत। निंबरी गांव निवासी क्लीनिक संचालक को उसी के रिश्तेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पहले शिकायत नहीं दी, लेकिन जब धमकियां बढ़ती गईं तो उसने मामले की गंभीरता को समझते हुए चांदनीबाग थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। निंबरी गांव निवासी हर्ष ने बताया कि वह क्लीनिक चलाता है। आठ अक्तूबर को रात 11 बजे वह घर पर सो रहा था। इसी बीच उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने कहा कि मैं सन्नी भैंसवान बोल रहा हूं। सन्नी ने उसे गोलियां व जान से मारने की धमकी दी। हर्ष ने बताया कि उनका आपस में रिश्तेदारी का मामला था। इसलिए उसने पहले शिकायत नहीं दी और आपस में बातचीत करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं माना और अब भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने उससे जान का खतरा बताया है।