फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती की अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवक ने अपने ताऊ के लड़के के साथ मिलकर पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक युवती को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया है। आरोपी ने पहले तो युवती की अश्लील वीडियो व फोटो लिए और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर युवती से दो लाख रुपये की मांग की। जिस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर चुका है। उस समय भी उसने पुलिस को शिकायत दी थी। दो बार पुलिस को शिकायत देने के बाद भी आरोपी उन्हें परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

युवती ने थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिश्तेदारी में एक शादी के दौरान ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले आरोपी विक्की उर्फ वरुण से मिली थी। आरोपी ने उससे फोन पर बात करनी शुरू कर दी। जब उसने शादी से मना किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसे और उसके घर वालों को वीडियो और फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी कहता है कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो ये फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस से आरोपी को जमानत मिल गई। अब फिर से आरोपी पीड़िता को परेशान करने लग गया है। अलग अलग नंबर से फोटो वीडियो उनके पास भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि अगर ये डिलीट करवानी हैं तो दो लाख रुपये दो। पीड़िता ने कहा कि उनके दो बार केस करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी ने उनके रिश्तेदारों को भी ये फोटो वीडियो बनाकर भेज दी। आखिरी बार भी आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल नंबर 10 मई की सुबह ये फोटो वीडियो भेजी है। आरोपी ने सभी फोटो वीडियो अपने भाई पंकज के फोन में सेव कर रखी हैं। आरोपी धमकी दे रहा है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की और दो लाख रुपये नहीं दिए तो वह ये सारी फोटो वीडियो इंस्टाग्राम के सभी अकाउंट पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें