फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तारीख पर आए युवक को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लघु सचिवालय में एसडीएम की कोर्ट में लड़ाई झगड़े के मामले में पेशी पर आए युवक के साथ वकील ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। युवक का आरोप है कि वकील ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। युवक ने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने शहर थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी वकील पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुलदीप नगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसका उसके भाई हरीश के साथ मारपीट का केस चला हुआ है। इस केस की सुनवाई एसडीएम कोर्ट में हो रही है। मंगलवार को वो तहसीलदार कोर्ट में केस की सुनवाई पर आया था। उसके भाई हरीश का केस वकील अनिल भान लड़ रहा है। वकील अनिल भान ने उसको कोर्ट में गालियां दी। उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। उसके दोस्त राकेश ने वकील की वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्कामुक्की की। वकील अनिल भान ने उसको दोबारा कोर्ट में आने पर जाने से मारने की धमकी दी है। उसने इसकी शिकायत एसपी अजीत सिंह शेखावत को दी थी। वकील अनिल भान ने आरोपों को निराधार बताया है। वे जमीन के एक केस की पैरवी करने गए थे। दोनों भाइयों का जमीनी विवाद है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें