पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की इंचार्ज डॉ. सुखदीप कौर से ड्यूटी के दौरान एक युवक ने बदतमीजी की। उनको अस्पताल से बाहर मिलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। डॉक्टर ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। आरोपी युवक के पास से चार चश्मे मिले हैं। जिनमें रिकॉर्डिंग कैमरा लगा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इमरजेंसी वार्ड की इंचार्ज इमरजेंसी मेडिसिन डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि वह बुधवार सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी कर रही थी। यहां एक युवक मेडिकल के लिए आया। उसने कहा कि उसे 10 दिन पहले पुलिस ने पीटा था। उसको मेडिकल कराना है। उसने युवक को एक शपथपत्र बनवाकर लाने की कहा। वह युवक शपथपत्र में यह लिखाकर लाया था कि उसको डॉ. सुखदीप ने मेडिकल कराने की सलाह दी है। जबकि उसने कोई सलाह नहीं दी थी। इस बात पर उसने एतराज किया तो युवक उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसको अस्पताल से बाहर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसने तुरंत पुलिस को बुलाया। उसने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। इस बारे में सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच चल रही है।