फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्लीनिक संचालक से मारपीट कर लूटे हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी रोड पर एक क्लीनिक संचालक से तीन बदमाश मारपीट कर सवा सात हजार लूट ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना किला पुलिस को दी शिकायत में अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि उसका क्लीनिक कुटानी रोड पर गंदे नाले की पुलिया के पास है। रात करीब नौ बजे एक बाइक पर तीन लड़के उसकी दुकान पर आए। इनमें से दो लड़कों ने क्लीनिक के अंदर आते ही उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग जमा होने लगे। जिसके बाद आरोपी उसकी दुकान से 7250 रुपये निकाल उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे खानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित ने शक जाहिर किया है कि उस पर राकेश पुत्र राजकुमार और सतपाल रावल के किरायेदार ने हमला करवाया है। इन दोनों का उसी दिन उसके साथ झगडा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें