पानीपत। चोरों ने दीनानाथ कॉलोनी में एक मकान में घुसकर साढ़े 47 हजार रुपये, सोने के जेवर व घर का काफी सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। नूरवाला की दीनानाथ कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। उसकी पत्नी अपने मायके में गई थी। वह ट्रक लेकर मोहाली गया था। मंगलवार सुबह उसके भतीजे ने उसे कॉल कर बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। वह शाम को घर पहुंचा तो यहां कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से साढ़े 47 हजार रुपये,सोने का टीका, चांदी का हथफूल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, घर से सिलिंडर, सिलाई मशीन व एक एलईडी चोरी मिली। चोरी सामान की कीमत लाखों में है।