फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हड़ताल में रुक गई थी हजारों रजिस्ट्रियां और जमाबंदी, आज से होंगे सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते जिले की पांचों तहसीलों में हजारों रजिस्ट्री और जमाबंदी रुक गई थी। इसके अलावा सरकार की 525 योजनाओं के काउंटर भी बंद थे। पिछले 19 दिन से लोगों को मायूसी हाथ लग रही थी। कंप्यूटर ऑपरेटर के मांगों पर सहमति बनने के फलस्वरूप हड़ताल वापस लेने के बाद तहसील और सरल केंद्र सोमवार को खुल जाएंगे। इसके बाद यहां रजिस्ट्री समेत अन्य कार्य सामान्य होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर 15 जुलाई को हड़ताल पर चले गए थे। जिसके चलते पानीपत समेत जिले की पांचों तहसीलों में रजिस्ट्री बंद हो गई थी। वहीं सरल केंद्र बंद हो गया था। जिसके चलते सरकार की 525 योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। लोगों को हर रोज मायूस होकर लौटना पड़ता था। कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकाल की हड़ताल पर थे। उनकी मांगों को लेकर शुक्रवार को सहमति बन गई है। ऐसे में कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन ने सोमवार को काम पर लौटने का फैसला लिया था। जिला प्रधान नेहा ने बताया कि अकेले पानीपत तहसील में करीब एक हजार रजिस्ट्री अकेले पानीपत की तहसील में हड़ताल के दौरान करीब एक हजार रजिस्ट्रियां रुकी हुई हैं। इतनी ही रजिस्ट्री जिले की बाकी तहसीलों में रुकी हैं। इसके अलावा नकल, जमाबंदी समेत जमीन से संबंधित अन्य काम भी बंद थे। इसके अलावा सरल केंद्र पूरी तरह से बंद था। जानकारों के अनुसार पानीपत तहसील में प्रतिदिन करीब 70 रजिस्ट्री हाेती हैं। 19 दिन की हड़ताल में 13 कार्य दिवस आए हैं। इन दिनों में करीब 910 रजिस्ट्री होने का अनुमान था।

बॉक्स
प्लाॅट की रजिस्ट्री और जमाबंदी निकलवाने को तैयार

विर्क नगर निवासी मुकेश ने बताया कि उसको अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करानी है। वह पिछले 15 दिन से तहसील के चक्कर काट रहा है। सोमवार के लिए टोकन बुक कराया है। वह सुबह ही तहसील में अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने जाएगा। उग्रा खेड़ी निवासी महेश कुमार ने बताया कि उसकेा अपनी जमीन की जमाबंदी निकलवानी है। वह सोमवार को ही तहसील में जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन :
कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म होने की सूचना मिली है। तहसील में हड़ताल के दौरान इक्का दुक्का रजिस्ट्री ही हो पा रही थी। सोमवार के लिए करीब सौ टोकन बुक किए गए हैं। अब काम सुचारु रूप से चलेगा।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें