फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी राशन लेने और हड़पने वालों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब फर्जी राशन कार्ड बनाकर राशन लेने वालों और बिना राशन बांटे ही उसे हड़पने वाले डिपो होल्डरों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। इसमें खास तौर पर उन लोगों पर फोकस किया जा रहा है जिन्होंने समर्थ होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों से बीपीएल कार्ड बनवाएं हैं और सालों से सरकार को चूना लगा इसका लाभ ले रहे हैं। इसको लेकर सरकार के निर्देशों पर पंचकूला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जिले के पांचों ब्लॉक में चेकिंग की है। यह चेकिंग अभियान रेंडम चलाया गया जो तीन दिन तक चला। इसमें अलग अलग ब्लॉक से अलग अलग डिपो और विभागीय अधिकारियों से रिकॉर्ड तलब किया गया।
विज्ञापन

इस में जिले के 16 डिपो होल्डरों की चेकिंग की गई। रिकॉर्ड समेत पीओएस मशीनें और स्टॉक को भी जांचा गया। इनके अलावा संबंधित डिपो से राशन लेने वाले लोगों से भी बातचीत कर उनके बयान दर्ज करवाए गए। अब टीम वापस पंचकूला लौट चुकी है। जिसके बाद पूरी कार्रवाई का रिकॉर्ड तैयार कर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे। इस कार्रवाई में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। जबकि पूरी कार्रवाई खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएससी कप्तान सिंह की अगुवाई में चली।
जिले में 553 राशन डिपो और 2.65 लाख राशन कार्ड होल्डर हैं। इन डिपो में से सिर्फ 1.54 लाख लोग राशन लेते हैं। राशन लेने वाले लाभार्थियों की ओर से सरकार को कई गई शिकायतों के आधार पर डिपो होल्डरों के स्टॉक और रिकार्ड की जांच की जा रही है। ये जांच पूरे प्रदेश भर में चल रही है। इसमें एक जिले के विभाग अधिकारी को दूसरे जिले में जांच के लिए भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार के पास प्रदेश भर से राशन वितरण में धांधली करने की काफी शिकायतें पहुंची हैं। जिनमें राशन कार्ड में लोगों की संख्या ज्यादा दिखा राशन हड़पा जा रहा है। सक्षम लोगों ने बीपीएल कार्ड बनवा रखे हैं इत्यादि। इसके मद्देनजर वार्ड नंबर चार के एक डिपो होल्डर सुमित की सप्लाई को भी सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोट
सरकार की ओर से पंचकूला से विभाग की टीम जिले में आई। जिसने ब्लॉक वाइज करीब 15 डिपो होल्डरों की रेंडम जांच की। जिसका रिकॉर्ड टीम साथ ले गई है। अगर कहीं अनियमितता मिलेगी तो उसे नोटिस भेजा जाएगा। जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- देवेंद्र कादियान, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें