फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल व नकदी लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सीआईए वन ने नवांकोट गुरुद्वारे के पास खड़े कैंटर के शीशे तोड़कर उसमें सो रहे युवक से मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 15 दिन पहले इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस वारदात के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीआईए वन प्रभारी दीपक कुमार बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर सेक्टर 24 स्थित टीडीआई के पास से उज्जवल उर्फ पंडित निवासी एकता विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। उनकी टीम को आरोपी की टीडीआई के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने की सूचना मिली थी। उसको टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ 15 दिन पहले रात को नवांकोट गुरुद्वारा के पास खड़े कैंटर के शीशे तोड़कर उसमें सो रहे युवक से मोबाइल व नगदी छीनने की वारदात में कबूलनामा किया। पुलिस ने उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें