पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को डाहर गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी अपने साथी के साथ हेरोइन बदायू से खरीदकर लाया था। इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस 17 अक्तूबर से ही आरोपी की धरपकड़ में जुटी थी। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार रात को गुप्त सूचना पर गांव डाहर के पास से शमशेर निवासी डाहर को गिरफ्तार किया है। संवाद