फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानी के लिए वे करते रहे प्रदर्शन, आयुक्त खिड़की से झांकते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक बार फिर से पीने के पानी की मांग को लेकर वार्ड पांच के न्यू विजय नगर के लोगों का गुस्सा निगम अधिकारियों पर फूटा। दो दिन पहले तत्काल समाधान के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म किया था लेकिन फिर भी पानी नहीं मिला तो कॉलोनी के लोग वीरवार को फिर से निगम कार्यालय के सामने जमीन पर बैठ गए। इस दौरान लोग नीचे निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और आयुक्त अपने कार्यालय की खिड़की से उनकी ओर झांकते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने कहा कि जब तक आयुक्त उनसे मिलने नहीं आते और पानी की समस्या का समाधान नहीं करते तब तक वे धरना नहीं उठाएंगे, लेकिन आयुक्त ने बैठक में जाने की बात कहकर लोगों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्या का समाधान करवा रहे हैं। तब तक वार्ड में टैंकरों से पानी भेजा जाएगा। फिर से आयुक्त के आश्वासन पर लोगों ने धरना उठा लिया। लोगों ने मांग रखी कि उनकी कॉलोनी में दो ट्यूबवेल लगाए जाएं। पीने के पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाए। जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक रोजाना दस पानी के टैंकर कॉलोनी में भेजे जाएं। इस बात पर हामी भरने के बाद आयुक्त निकल गए। लोगों ने ये भी कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी।
निगम के बाहर धरने पर बैठे लोग बोतलों में गंदा पानी भरकर लाए। उन्होंने कहा कि ये पानी उनके घरों में पीने के लिए सप्लाई हो रहा है। इस बदबूदार, गंदे और कीड़े वाले पानी को अगर अधिकारी पीकर दिखा दें तो वे धरना समाप्त कर देंगे लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी पीड़ा को समझने की कोशिश नहीं की ।
विज्ञापन


बॉक्स
20 साल पुरानी दो इंच की पाइपलाइन, उसमें भी पानी गंदा
न्यू विजय नगर के लोगों ने कहा उनकी कॉलोनी में करीब 20 साल पहले पीने की पाइपलाइन बिछाई गई थी, जो कि महज दो इंच की है। इसमें भी गंदा पानी आ रहा है। अब पानी में कीड़े भी मिल रहे हैं। ये पानी करीब 500 घरों के एक हजार लोगों को सप्लाई हो रहा है। पीने के पानी का ये संकट पिछले 15 दिनों से चल रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो वे मंगलवार को निगम के बाहर धरना देकर गए थे। आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि शाम तक पानी की व्यवस्था की जाएगी। बावजूद निगम से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद सहयोग संस्था ने पानी के टैंकर भेजकर लोगों को पानी पिलाया। इस मौके पर जितेंद्र कंडेला, जोगिंद्र स्वामी, विकास अग्रवाल, राहुल पवार, रविंद्र वर्मा, पुनीत वर्मा, परमजीत, त्रिभुवन, विक्की, रमेश समेत सैकड़ाें लोग मौजूद रहे।
वर्जन:
अधिकारियाें को कॉलोनी के लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। इस पर काम चल रहा है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें