संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी।
एवीटी सेल के अनुसार सब स्टेशन 400 केवी बीबीएमबी के 33 केवी डाहर और सनौली रोड पर 11 केवी डाहर, विकास गर्ग, एमके स्पिनटैक्स, एएसएम इंडस्ट्रीज, गुप्ता इंडस्ट्रीज, निर्मल इंडस्ट्रीज और सनौली रोड में सुबह पांच बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के 33 केवी जाटल में 11 केवी जाटल रोड, सौंधापुर, जीतगढ़ रोड, बिंझौल, मलानी, राम नगर, नोहरा, सिठाना और बाल विकास में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के 11 केवी गोहाना रोड, देवगिरि, सिवाह और वर्धमान में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।