पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 32 केवी पीटीपीएस के 11 केवी मतलौडा में सुबह साढे चार बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा के 11 केवी मतलौडा अड्डा, माजरा, नारा, नवनीत, कृष्णा, मां भनभौरी, हाईजेन, हाउसिंग बोर्ड और मंडी में सुबह साढे चार बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी जाटल के 11 केवी न्यू जाटल रोड में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।