पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी मतलोदा के 11 केवी नवनीत, कृष्णा, मां भंभोरी, माजरा और नारा में सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 11 केवी समालखा, जोरासी, आश्रम और बीडीपीएल में सुबह पांच बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पीटीपीएस के 11 केवी कलखा रोड और सुताना में सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी अनाज मंडी के 11 केवी अनाज मंडी में सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी गोहाना रोड के असंध रोड, बसंत नगर, कच्चा कैंप और पुरवाल कॉलोनी में सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।