पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा के 11 केवी नवनीत, कृष्णा, मां भंभोरी, माजरा और नारा में सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी न्यू बोहली में सिंहपुरा चौक, रिफाइनरी रोड, गोशाला और फाटक में सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी बाबरपुर के 11 केवी बाबरपुर, रजापुर, बडौली, कचरौली, महमदपुर और अनाज मंडी में दोपहर दो बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी गोहाना रोड के शास्त्री कॉलोनी, खटीक बस्ती, संजय चौक, गोहाना मोड, गोशाला मंडी, टॉवल मार्केट, देहा बस्ती, स्वास्तिक रोड, गंगापुरी रोड, नेता जी कॉलोनी और ऋषि कॉलोनी में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।