पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली मरम्मत कार्य को लेकर आज बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। मिली जानकारी के अनुसार 33 केवी एमटीडी के 11 केवी मां भंभोरी, नवनीत, कृष्णा, एमएलडी फीडर और माजरा में सुबह दस बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।