फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब सेक्टर 6, 7, 8 और टोल टैक्स एरिया में नहीं लगेंगे अघोषित बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब शहर के उत्तरी एरिया के टोल टैक्स और रिहयाशी सेक्टरों में बिजली के अघोषित कट नहीं लगेंगे। बिजली निगम ने सेक्टर आठ में 33 केवी पावर हाउस बनाने का फैसला लिया है। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजली निगम ने मुख्यालय पत्राचार किया है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद यहां नया पावर हाउस लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पावर हाउस बनने से सेक्टर 6, 7, 8, संत नगर, टीडीआई, टोल टैक्स एरिया के 11 केवी फीडरों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। जिससे इस एरिया के लोगों को बिजली की किल्लत नहीं रहेगी और न यहां ओवरलोड के चलते बिजली के अघोषित कट लगेंगे। अब तक इस एरिया में बिजली सप्लाई सेक्टर-6 की ऑफिसर काॅलाेनी वाली सड़क पर स्थित 33 केवी सब स्टेशन से चल रही है। इस पावर हाउस पर शहर का काफी बड़ा एरिया निर्भर करता है। जिसकी वजह से खास तौर पर गर्मियों में ओवरलोड की वजह से बिजली कट लगते रहते हैं। नया पावर हाउस बनने के बाद इस पावर हाउस का आधा लोड दूसरे पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिससे दोनों एरिया की बिजली सामान्य रूप से चलेगी और ओवरलोड की समस्या से निजात भी मिलेगी। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम जिले में 33 केवी क्षमता के दस नए पावर हाउस बना रहा है। इनमें से ज्यादातर पर काम भी शुरू हो चुका है। इनमें 33 केवी सब स्टेशन बुड़शाम, महराणा, न्यू सनाैली राेड, कारद, गढ़ सरनाई, असंध राेड हाली पार्क के पास बनाने का काम चल रहा है। भापरा गांव में लगने वाला 33 केवी सब स्टेशन अब तक जमीन न मिलने की वजह से रुका है।
बिजली निगम के सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि शहर में बिजली ओवरलोड के चलते कई बार फॉल्ट आने की वजह से कट लग जाते हैं। इस समस्या के निदान के लिए नए पावर हाउस बनाए जा रहे हैं। सेक्टर 8 में नया पावर हाउस बनाने के प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी के बाद पावर हाउस बनाने काम शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को बिजली सप्लाई की राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें