पानीपत। 132 केवी चंदौली पावर हाउस के से 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 13-17 पार्ट-1 और सेक्टर 13-17 पार्ट-2 के 11 केवी फीडराें पर सुबह नौ से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे 11 केवी नूरवाला, मोहित नगर, वृंदा एनक्लेव, भौला चौक, ज्ञान दीप, तहसील कैंप, सब्जी मंडी, सेक्टर 13-17, सेक्टर 18, अंसल, प्रार्थना, कंदूत, सेक्टर 6, सुशांत सिटी और जावा कॉलोनी का एरिया प्रभावित रहेगा। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर दी गई है।