पानीपत। 132 केवी पानीपत पावर हाउस से जुड़े 11 केवी बिरमी, बाईपास, एमएलडी, सुताना एपी, कालखा आरडीएस पर सुबह नौ से लेकर एक बजे तक बिजली कट रहेगा। 33 केवी मतलौडा सब स्टेशन के 11 केवी चैरी इंडिपेंडेंट फीडर पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कट रहेगा। 132 केवी मतलौडा के 11 केवी अलुपुर एपी, भंडारी एपी, अलुपुर आरडीएस फीडर पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कट रहेगा। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल ने दी है।