पानीपत। रोड चौड़ा करने के काम के चलते 33 केवी सनौली रोड सब स्टेशन के 11 केवी पीपी गली अर्बन फीडर पर बुधवार सुबह छह से लेकर दस बजे तक बिजली कट रहेगा। इससे पीपी गली अर्बन फीडर से जुड़े पूरे एरिया की बिजली सप्लाई चार घंटे तक बाधित रहेगी। यहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।