पानीपत। 132 केवी स्टेशन गाेहाना राेड से चलने वाली संजय काॅलाेनी, सिवाह, गाेहाना राेड एरिया व वर्धमान समेत आसपास के एरिया की बिजली सुबह 9 से 11:30 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन इसराना से चलने वाले 33 केवी निजी सब स्टेशन ग्रासीम इंडस्ट्री की बिजली सुबह 10 से दाेपहर तीन बजे तक बंद रहेगी।
132 केवी सब स्टेशन पीटीपीएस में ट्रांसफार्मर-1 पर सुबह 11 से 11:15 बजे तक बिजली बंद रहेगी इससे। 11 केवी फीडर सुमित मान, पीटीपीएस, गांव बाल जाटान, मतलाैडा, कालखा व सुताना का एरिया प्रभावित होगा। इसी के ट्रांसफार्मर-2 पर मरम्मत कार्य चलने से 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर बिरमी, वर्धमान, बाइपास, बंसल टेक्साे और आसपास की बिजली दाेपहर 12 से 12:45 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन छाजपुर से जुड़े गांव लंगला, कुराड़, छाजपुर व 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर सनाैली-1 की बिजली सुबह आठ से दाेपहर दो बजे तक बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।