पानीपत। 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 24 से चलने वाले फीडर 11 केवी पीर बाबा, आर्य नगर, सनौली रोड, लखीना हैंडलूम और अमृत कोटेक्स की बिजली सप्लाई सुबह छह से लेकर 10 बजे तक बंद रहेगी। यहां रोड को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। जिससे बिजली निगम के अधिकारियों ने बिजली कट का परमिट लिया हुआ है। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।