फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देवी मंदिर में 51 हजार दीयों संग होगी आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। प्राचीन देवी मंदिर में शहर की 19 सामाजिक व धार्मिक संगठन मिलकर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाएगा। इस दौरान 51 हजार दीयों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अलावा आतिशबाजी करने के साथ डीजे पर राम की धुन और भजन चलाए जाएंगे।
महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान संजय अग्रवाल और हैल्पेज ऑर्फन्स के चेयरमैन मनन सिंगल ने इसको लेकर शनिवार को प्राचीन देवी मंदिर में सभी संस्थाओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सुबह आठ बजे से देवी मंदिर के रामलीला ग्राउंड में दीये जलाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें शहर की जनता सहयोग रहेगा। शाम पांच बजे लोगों की मौजूदगी में दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ शानदार आतिशबाजी की जाएगी और आरती की जाएगी। इसमें महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, हैल्पेज ऑर्फन्स, श्री खाटू धाम ट्रस्ट, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा मित्र मंडल, राधे श्याम सेवा मंडल, कृपा सांवरे की परिवार, चुलकाना धाम मित्र मंडल, प्रारंभ (एक नई शुरुआत), श्री श्याम सांवरिया मंडल, श्री जगत गुरु ब्रह्मानंद गोशाला समिति, तीन बान धारी मित्र मंडल, मोरवीनंदन सेवा मंडल, श्री श्याम प्रेमी परिवार सेवा समिति, जय मां बनभौरी सेवा दल संस्था, मां शाकुंभरी सेवा मंडल, वृंदावन ट्रस्ट, श्री नवयुवक श्याम मित्र मंडल, अग्रवाल वैश्य पंचायत व श्रीराधा कृष्णा परिवार सेवा समिति मिलकर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें