फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान की खुली बोली होने पर दो सौ रुपये का आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। अनाज मंडी बापौली में कई दिनों बाद सोमवार को ‎प्राइवेट सेलर धान की खरीद को लेकर मंडी में पहुंचे। यहां धान की खुली बोली कराई। खुली बोली से धान के भाव में दो सौ रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आया। जिससे किसानों ने ली राहत की सांस ली है। इस सीजन धान की 1121 किस्म 3990 में बिकने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले वर्ष से धान के भाव में पांच सौ रुपये से एक हजार रुपये तक कम भाव में अलग-अलग वैरायटी की धान की खरीद हो रही थी। अनाज मंडी बापौली में पिछले एक सप्ताह से धान के प्राइवेट की खरीद करने प्राइवेट सेलर नहीं आने से भाव में कमी देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को आधा दर्जन ‎प्राइवेट सेलर मालिकों ने मंडी प्र‎धान दलीप रावल की देखरेख में खुली बोली कर धान की खरीद की। सामान्य दिनों में 3200 रुपये प्रति क्विंटल के करीब भाव था, खुली बोली में 3990 रुपये ‎प्रति क्विंटल में बिकी। पिछले वर्ष अनाज मंडी के अंदर धान की 1121 किस्म का भाव 4650 ‎प्रति क्विंटल था जो इस बार धान 3990 रुपये में बिक रही है। 1509 किस्म की धान का 3200 रुपये में बिकी।
मंडी प्र‎धान दलीप कुमार ने बताया कि अन्य मंडियों से बापौली मंडी में कई दिनों बाद भाव अच्छा मिला है। जिससे किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव सुंदर सिंह का कहना है कि अनाज मंडी में धान की खुली बोली पर खरीद शुरू कराई गई। किसानों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। मंडी में हर रोज धान की खरीद कराई जाएगी। इसके साथ उठान भी तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें