फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: मिशन एडमिशन : दूसरी कट ऑफ से भी राहत नहीं, अब ओपन काउंसिलिंग से आस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी की गई दूसरी कट ऑफ से भी विद्यार्थियों को राहत नहीं मिली है। शिक्षा निदेशालय ने इस बार बेहद संक्षिप्त कट ऑफ जारी की है। दूसरी कट ऑफ में किसी महाविद्यालयों को 10, किसी को 20 तो किसी महाविद्यालय को 40 से 45 विद्यार्थी ही मिले हैं। अधिकतर महाविद्यालयों में यही स्थिति बनी रही।करीब 50 प्रतिशत सीटें रिक्त रहने के बावजूद दूसरी कट ऑफ में कई पाठ्यक्रमों में एक भी विद्यार्थी का नाम शामिल नहीं है। इसके चलते 50 से 60 फीसदी अंक लेने वाले विद्यार्थी भी लिस्ट में अपना नाम ढूंढते रह गए। विद्यार्थियों को अब ओपन कांउसिलिंग से ही आस है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पहली कट ऑफ 12 अगस्त को जारी की थी। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया था। 13 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार, 14 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश होने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाए पाए थे। इस समयावधि में कुछ विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित किया था। हालांकि महाविद्यालयों में अवकाश के दिनों में भी विद्यार्थियों को सुविधा देते हुए दाखिला प्रक्रिया जारी रखी थी। जानकारी के अभाव में बेहद कम विद्यार्थी ही दाखिला करवाने पहुंचे। अंतिम तिथि 16 अगस्त को फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक चली प्रक्रिया के बावजूद अनेक विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 18 अगस्त को पोर्टल खोला, लेकिन जानकारी के अभाव में विद्यार्थी इसका लाभ नहीं उठा सके।
बाक्स
दूसरी कट ऑफ का बेसब्री से कर रहे थे इंतजार
पहली कट ऑफ में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थी दूसरी कट ऑफ का बेसब्री से इंतजार कर थे। विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि दूसरी कट ऑफ में उनका नाम अवश्य आएगा। शुक्रवार को जारी दूसरी कट ऑफ ने भी विद्यार्थियों को निराश किया है। दूसरी कट ऑफ में बेहद कम विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। जिससे विद्यार्थियों के साथ ही महाविद्यालय प्रबंधन भी हैरान है। वहीं जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण भी अधिकतर विद्यार्थी मेरिट सूची नहीं देख पाए।
विज्ञापन

बाक्स
26 अगस्त से शुरू होगी ओपन काउंसिलिंग
दूसरी कट ऑफ में शामिल विद्यार्थी 23 अगस्त तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। दोनों मेरिट लिस्ट के बाद भी दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को अब 26 अगस्त से शुरू होने वाली दूसरी कट ऑफ से आस है। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनके पास काफी सीटें रिक्त हैं। ओपन काउंसिलिंग मे पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर दाखिला किया जाएगा। रोजाना नई मेरिट तैयार होगी और दाखिला प्रक्रिया चलेगी। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कहीं पर भी पंजीकरण नहीं करवाया है, या फिर किसी अन्य महाविद्यालय में पंजीकरण करवाया है और दूसरे महाविद्यालय में दाखिला लेने का इच्छुक हैं। वो विद्यार्थी भी ओपन कांउसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।
वर्जन-
दूसरी कट ऑफ में बेहद कम विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। महाविद्यालय में सभी पाठ्यक्रम में पर्याप्त सीटें रिक्त हैं। 26 को शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग में शामिल होकर विद्यार्थी अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं।
- डॉ. संजू अबरोल, प्राचार्या, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत
वर्जन-
दूसरी कट ऑफ बेहद संक्षिप्त जारी की गई है। पहली कट ऑफ में स्थान बनाने से वंचित छात्रों को दूसरी कट ऑफ में नाम आने की उम्मीद थी, लेकिन इससे भी निराशा ही मिली है। विद्यार्थियों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। 26 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी, जिसमें विद्यार्थी अपने मनपसंद महाविद्यालय में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य कॉलेज, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें