फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंडरपास से निकलने को जगह नहीं और फोरलेन भी आधे-अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में विकास के दावे विधानसभा में भी गूंजे। बात बढ़ी तो निर्दलीय विधायक बलराज कूंडू को पानीपत आकर विकास कार्य देखने तक की बात कह दी गई। मगर, धरातल का सच देखें तो शहर दावों से कोसों दूर है। रेलवे अंडरपास बारिश के पानी से जाम हैं तो फोरलेन भी आधे-अधूरे हैं। असंध रोड तो कई जगह धंस भी चुका है। प्रभाकर अस्पताल से अनेजा पेट्रोल पंप तक 40 की स्पीड में गाड़ी नहीं चल सकती। वहीं गोहाना रोड भी अधूरा पड़ा है। फैंसी स्ट्रीट लाइटें देखने तक को शहरवासियों की आंखें तरस गई हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को शहर में रेलवे अंडरपास और फोरलेन सड़कों का मैदान पर जाकर सच जाना। यहां सब दावों की पोल खुल गई।
दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर पांच अंडरपास प्रस्तावित हैं। इनका करीब 23 करोड़ रुपये का प्रपोजल है। हरीनगर सेक्टर-छह, बिश्नस्वरूप कॉलोनी, असंध रोड, गोहाना रोड और आजाद नगर फाटक पर अंडरपास है। इनका छह महीने पहले टेंडर लगाया गया था। असंध रोड अंडरपास को काम शुरू करने के चलते पिछले दिनों आवाजाही के लिए रास्ता बंद करने का नोटिस चस्पा किया था। गत दिनों बारिश में असंध रोड और गोहाना रोड अंडरपास में पानी भर गया था। असंध रोड अंडरपास का पानी तो अब कुछ निकाल दिया, लेकिन आवाजाही पूरी तरह से नहीं हो पाई है। ऐसे में असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यहां सुबह व शाम को जाम की स्थिति बनी रहती है। गोहाना रोड अंडरपास गंदगी जमा होने से करीब दो साल से बंद पड़ा है।
फोरलेन नाम का, चलने को सिंगल लेन असंध रोड प्रभाकर अस्पताल से नहर तक फोरलेन बनाया गया है। इसके बीच में डिवाइडर बनाया गया है। यह करीब 12 करोड़ रुपये का काम था। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने सड़क बना दी, लेकिन मैनहॉल के पास कई जगह सड़क धंस गई हैं। वहीं छाबड़ा अस्पताल के नजदीक एक मैनहॉल सड़क से करीब आधा फुट ऊपर है। डिवाइडर टूटा होने से यहां चलने में खतरा महसूस होता है। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ एक-एक लेन पर अतिक्रमण किया गया है। गोहाना रोड को जीटी रोड से रिफाइनरी बाईपास तक फोरलेन बनाया जा रहा है। यह 15-16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। यहां डिवाइडर आज तक नहीं बन पाया है। इसके अलावा दोनों सड़कों पर फैंसी लाइट लगाने का प्रपोजल भी मूर्त रूप में नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

असंध रोड फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। यहां डिवाइडर को ठीक किया जा रहा है। गोहाना रोड का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें