फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्री विष्णु अवतार शोभायात्रा की नगर में भारी धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा द्वारा भव्य रामलीला समारोह के 74वें धर्म प्रचार वर्ष के शुभारंभ पर रविवार को प्रथम दिवस में विष्णु अवतार लीला की शोभायात्रा नगर में दिखाई गई। आसुरी शक्तियों के अत्याचारों से दुखी ब्रह्माजी, शंकर, गाय, ब्राह्मण, संत, ऋषि मुनि को विष्णु का आश्वासन मिला। शीघ्र ही श्रीराम रूप धारण कर दशरथ के घर अवतार लेंगे व लोकलीला दिखाते हुए विधर्मियों का संहार करेंगे। इसी उपलक्ष्य में लोक कल्याणार्थ हवन-यज्ञ करते ऋषिमुनी, यज्ञ भंग कर उत्पात मचाते हुए राक्षस मंडल व विष्णु भगवान के चरण पखारते हुए लक्ष्मी ने शेष शैय्या पर विराजमान विष्णु की पावन झांकी का हजारों रामभक्तों ने दर्शन किया।
विज्ञापन

सुदर्शन चक्रधारी विष्णु के स्वरूप में योगेश शर्मा वा लक्ष्मी रूप में आर्यन गंभीर के स्वरूप देखने योग्य थे। समारोह में परमवीर ढींगड़ा, युधिष्ठिर शर्मा, जगदीश शर्मा, जगदीश चराया, दीपक मखीजा, यश शर्मा, लक्की अरोड़ा, दुर्गेश शर्मा, सतपाल धमीजा, राजू सैनी आदि सेवक सेवा में मौजूद रहे।
महामंत्री युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि सोमवार को आईबी स्कूल के मैदान में भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न,के संग बाल लीला खेलेंगे व मुनि विश्वामित्र श्रीराम जी को धनुष विद्या की शिक्षा देंगे। प्रतिदिन सायं छह से आठ बजे तक रामलीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें