फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटी सड़कों पर नंगे पैर चल हनुमान जी को देनी होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन
टूटे सनौली रोड पर बने गड्ढ़े। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पिछले साल की तरह इस बार भी शहर की टूटी सड़कों पर हनुमान जी नंगे पैर भ्रमण करने को मजबूर होंगे। शहर की सबसे मुख्य सड़कों में शामिल गोहाना रोड और सनौली रोड के हालात तो बेहद खस्ता हैं। इन दोनों रास्तों से शहर के करीब 250 हनुमान स्वरूप अपनी टोलियों के साथ निकलेंगे। इनके साथ इनके साथी भी नंगे पैर ही होंगे। इन्हीं रास्तों पर भगवान राम की शोभायात्रा भी निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन

अब तीन अक्तूबर से लेकर छह अक्तूबर तक हनुमान स्वरूपों को भी इन्हीं टूटे और गड्ढों से भरे रास्तों पर नंगे पैर चलकर अपनी अग्नि परीक्षा देनी होगी। हालांकि निगम ने क्षेत्र के टूटे रास्तों को भरने के लिए सेमलैक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है लेकिन पीडब्लयूडी विभाग ने अपनी जो सड़कें उखाड़ी थी उनको भी ठीक नहीं कराया है। दूसरी ओर शहर के नेता भी पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठाते।
बता दें कि संजय चौक से लेकर सनौली रोड पर उग्राखेड़ी तक रोड खस्ताहाल है। यहां पर सैकड़ों गड्ढे बने हुए हैं। दूसरी ओर गोहाना रोड तो पूरी तरह से तोड़ा ही जा चुका है। इन दोनों रास्तों से वार्ड नंबर 15, 19, 8 , 9, 10, 11, 12, 13, 14 से हनुमान स्वरूप होकर दशहरे स्थल की ओर जाएंगे। सेक्टर 11-12 स्थित कृष्णा कृष्णा क्लब द्वारा संचालित दशहरे पर हनुमान स्वरूपों को इन रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा। दूसरी ओर सेक्टर 25 में मित्तल मेगा मॉल के पीछे भी इन्हीं रास्तों से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बोले शहरवासी:
हर बार किए जाते हैं दावे
हर साल हनुमान स्वरूप यूं ही टूटे रास्तों से गुजरते हैं और हर बार शहर की सरकार इनको दुरुस्त करवाने के दावे भरती है, जो आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
मोहित शर्मा।
टेंडर लगाया, काम नहीं हुआ शुरू
निगम ने टूटे रास्तों को रिपेयर करने के लिए टेंडर तो लगाया लेकिन इसका काम कब चालू होगा ये नहीं बताया जाता। यात्रा निकलने के बाद काम शुरू हुआ तो क्या फायदा।
राजू शर्मा।
भक्त हर झेलते हैं ये परेशानी
हनुमान स्वरूपों की यात्रा ऐतिहासिक रही है। निगम को इसे लेकर पहले से प्री-प्लान बनाना चाहिए था। हर बार राम भक्तों को ये परेशानी झेलनी पड़ती है।
शशि कपूर।
बदहाल हो चुकी हैं सड़कें
शहर की सड़कों के हालात हद से ज्यादा खस्ता हो चुके हैं। निगम लोगों से टैक्स तो वसूलता है लेकिन सुविधा नहीं दे पाता। यहां तक की भक्तों को भी नंगे पैर टूटे रास्तों से गुजरना पड़ता है।
गौरव सोनी।
शुरू हुआ काम- एसई
निगम क्षेत्र की सड़कों की रिपेयर का टेंडर खोल दिया गया है। इनकी मरम्मत का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी टूटी सड़कों पर सेमलेक से पैचवर्क लगा दिए जाएंगे। जबकि सनौली रोड, गोहाना रोड जैसे मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है।
रमेश कुमार, एसई, नगर निगम।
पीडब्ल्यूडी को लिखेंगे पत्र : भट्ट
शहर की टूटी सड़कों की गंभीर समस्या है। गोहाना रोड और सनौली रोड के गड्ढ़ों को भरवाने और सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें