फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बापौली की दो दुकानों में चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। बापौली के हनुमान चौक पर रात के अंधेरे का फायदा उठा कर चोरों ने दो दुकानों के शटर उखाड़ कर मोटर और बिजली का समान चोरी कर लिया। शिमला गुजरान गांव निवासी दुकानदार जबरदीन ने पुलिस को बताया कि उसने बापौली में हनुमान चौक के पास एक दुकान किराए पर ले रखी है। इसमें वह बिजली मोटर रिपयेरिंग का काम करता है। रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर के गया था। सुबह आया तो दुकान का शटर खुला मिला। दुकान से तीन मोटर चक्की गंडासा, दो चैन कूपी, सात मोटर सबमर्सिबल, दो छोटी मोटर पानी वाली और 10 किलो तार तांबा चोरी मिले। दुकान के पास मनोज वासी बापौली की दुकान से भी दो मोटर चक्की एक गंडासा, चार मोटर छोटी और बैंरिग, तार तांबा चोरी हुए मिले। बापौली थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बापौली के हनुमान चौक पर रात को दो दुकानों में चाेरी हो गई। दुकानदार जबरदीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें