पानीपत।दीवाना रेलवे स्टेशन की रेलवे काॅलोनी में तीन क्वार्टरों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। रेलवे कर्मियों ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी है। अरशद अली अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह दीवाना रेलवे स्टेशन काॅलोनी में रहता है और स्टेशन पर ही उसकी ड्यूटी है। 28 जून को रात में ड्यूटी पर था। खाना खाने के लिए 12 बजे साथ वाले क्वार्टर पर अपना रूम लॉक करके गया था। जैसे ही खाना खाकर 30 मिनट के बाद वह वापस आया तो उसके रूम का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा मिला। चोर उसके कमरे से जूते, कपड़े और कुछ इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गए। साथ ही दो और पंकज और राजेंद्र मीणा के कमरों के ताले भी टूटे मिले।उनका भी सामान चोरी मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।