फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिप अध्यक्ष ने चुलकाना में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
गोशाला में शेड निर्माण का ​शिलान्यास करती जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा। संवाद
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव में रविवार को गोशाला में शेड निर्माण व जोगी धर्मशाला निर्माण कार्यों का रविवार को शिलान्यास किया गया। मुख्यातिथि जिला परिषद पानीपत की अध्यक्ष ज्योति शर्मा रही। चुलकाना में गोशाला के लिए आधुनिक शेड निर्माण व जोगी धर्मशाला निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। ज्योति शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। गांवों के विकास, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण व आमजन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी। जिला परिषद के सदस्य सुंदर छौक्कर ने गांव में विकास कार्यों की बात रखी। इस मौके पर सरपंच सतीश छौक्कर, पूर्व सरपंच मदन शर्मा, गोशाला प्रधान कवर सिंह छौक्कर, मामन जोगी, महावीर जोगी, पाला जोगी, बबलू जोगी, एडवोकेट विजयपाल छौक्कर व अनिल छौक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें