फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों के चक्कर काटता था युवा, आज कोचिंग सेंटर में प्रतिभा निखार रहा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। मुख्यमंत्री नायब सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के बीच समालखा शहर में रोड शो निकाला। समालखा के पुराने बस अड्डे से शुरू रोड शोक रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुआ। यह विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा का पहला रोड शो है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सभी विधानसभा में चुनाव के लिए काफी लोगों ने आवेदन दिया है। चुनाव संचालन समिति की बैठक में इन पर मंत्रणा की गई थी। सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक मोटा सा पैनल बनाकर उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेज गया है। इस पर निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है, उसी प्रकार हरियाणा में भी इन चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर नई सरकार का गठन करेगी।
उन्होंने कहा कि एक समय युवा नौकरी के लिए मंत्रियों के चक्कर काटते थे। भाजपा ने इस भेड़ चाल को बदला है। अब उनको योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। यही कारण है कि युवा वर्ग अब मंत्री की कोठी की बजाय कोचिंग सेंटर में जाकर अपनी प्रतिभा को निखार रहा है। प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कराया और फिर उनकी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लिया। अब उन्हें रोजगार की गारंटी देकर चिंता मुक्त किया है। मौके पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मनमोहन भडाना, शशिकांत कौशिक, संजय छौक्कर, राजकुमार कालीरमन व कृष्ण छौक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें