फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जाटल रोड स्थित आरके पुरम में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक नशा करता था। मकान मालिक ने शव को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया है।

आरके पुरम निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ध्रुव (22) तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करता था और नशे का आदी थी। परिजन उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित भी करते थे, लेकिन वो नहीं छोड़ पा रहा था। वह इससे परेशान भी रहता था। सोमवार को वह और उसका पिता उदयराज काम पर चले गए थे। घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके मकान मालिक ने उन्हें फोन कर बताया कि ध्रुव का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। वो सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे की खिड़की के रास्ते एक बच्चे को कमरे में भेजा और अंदर से कुंडी खुलवाई। ध्रुव का शव पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका था। उन्होंने आशंिा जताई कि ध्रुव ने अपने नशे की आदत से परेशान होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें