फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: युवक को बंधक बनाकर पीटा, गाड़ी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सफीदों के भूसलाना से पानीपत सब्जी मंडी में पपीता फल लेने आए युवक को आढ़ती ने फोन कर धोखे से दुकान में बुलाया और अपने साथियों से संग मिलकर जमकर मारपीट की। युवक ने कहा कि आरोपियों ने उससे फल से भरी गाड़ी छीन ली, जिसमें 38 हजार रुपये भी थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जींद, सफीदों के गांव भुसलाना निवासी सतार ने बताया कि वह बुुधवार को जींद से पानीपत नई सब्जी मंडी में पपीता लेने आया था। उसके पास आढ़ती राणा के करीब 15-20 कॉल आए, लेकिन उसने नहीं उठाए। उसके बाद फोन उठाया तो उसे हिसाब करने के लिए अपनी दुकान में बुला लिया। वह दुकान में गया तो उसे वहीं पर बंधक बना लिया। आरोप है कि आढ़ती ने अपने साथियों को बुलाया, जिन्होंने उस पर डंडे और रॉड से हमला किया। आरोप है कि उससे गाड़ी की चाबी छीन ली, जिसमें उसके 38 हजार रुपये रखे थे। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी है, जिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें