पानीपत। अंबाला-पानीपत रेल लाइन पर कोहंड गांव के पास गुढ़ा गांव के अजय (29) ने बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि करीब नौ बजे कोहंड गांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटे हुए शव की सूचना जीआरपी को मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव की शिनाख्त करनाल के गुढ़ा गांव के अजय (29) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अजय मानसिक रूप से बीमार था। ऐसे ही इधर-उधर घूमता रहता था।