फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 04 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन की ईदगाह कॉलोनी में राहुल (19) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उनका शव घर में एक कमरे में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाह कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर तुरंत टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपनी गाड़ी चलाते थे। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद वह मोबाइल देखने लगे और कुछ देर बाद एक कमरे में सो गए। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य उठे तो राहुल का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह कई दिन से तनाव में था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें