फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बलिदानी मेजर आशीष धौंचक की पत्नी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भूतपूर्व सैनिक संगठन के पूर्व सैनिकों ने शौर्य चक्र प्राप्त मेजर आशीष धौंचक का बलिदानी दिवस उनके टीडीआई स्थित मकान पर मनाया। पूर्व सैनिकों ने हवन कर उनकी पत्नी ज्योति को सम्मानित किया और आश्वासन दिलाया कि सभी पूर्व सैनिक आपके साथ हैं। भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला प्रधान डॉ. सुदीप सांगवान ने बताया कि शहीद को कभी भुलाया नहीं जा सकता वो हमेशा याद रहेंगे। अंबाला हेडक्वार्टर से सैनिकों ने शहीद मेजर को श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि मेजर आशीष बहादुर अफसर थे। इस अवसर पर सूबेदार धर्मपाल, ओमप्रकाश, सतबीर व जीत सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें