फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली के खंभे से टकराकर अनियंत्रित कार खेतों में पलटी

Mon, 02 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी और बबैल गांव के बीच में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और आस-पास के अस्पताल भिजवाया। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे एक का राजाखेड़ी से बबैल की ओर जा रही थी, जैसे ही दोनों गांवों के बीच में पहुंची तो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया और कार गेंहू के खेतों में जाकर पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीरों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तुरंत ही कार से दो युवकों को बाहर निकाला। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी, इसके बाद कार को सीधा कर खेत से बाहर निकलवाया गया। उधर, थाना किला प्रभारी सुरेश ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें