फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के शौचालय खस्ताहाल, सुधार को दुकानदारों के हस्ताक्षर करवा विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजपूताना बाजार शॉप यूनियन ने शहरी विधायक प्रमोद विज को मांगपत्र सौंपते हुए बाजार के खस्ताहाल शौचालय की मरम्मत की मांग की है। यूनियन प्रधान अशोक सलूजा का कहना है कि उनके बाजार में करीब 40 साल पहले एक सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। आज इस शौचालय के हाल बहुत ही खस्ताहाल हो चुके हैं। अब लोगों को इनको प्रयोग करना तक आसान नहीं है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित शहरी विधायक कार्यालय में पहुंचे प्रधान अशोक सलूजा ने बताया कि शौचालय की हालत सुधरवाने की मांग को लेकर वह नगर निगम अधिकारियों समेत पार्षद से भी अनगिनत बार शिकायत कर चुके हैं। पार्षद पति कहते हैं कि जब भी शौचालयों की मरम्मत के लिए कर्मचारी भेजे जाते हैं तो कुछ दुकानदार उन्हें लौटा देते हैं। उनके विरोध की वजह से अन्य सौ दुकानदार परेशान हैं। इसलिए अब उन्होंने यूनियन के लेटर हेड पर बाजार के काफी दुकानदारों के हस्ताक्षर कर विधायक को मांगपत्र सौंपा है। अब बहाने की कोई गुंजाइश भी नहीं रही विधायक को सौंपे गए मांगपत्र में संजय कुमार, अजय, साहिल, विनोद व दीपक बतरा समेत अन्य ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें