पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड के रायपुर, भगवानपुर व रुड़की स्थित मेसर्स श्रेया लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के कफ सिरप की विशेष जांच की।
इसमें इसराना उपमंडल के छह मेडिकल स्टोर का स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की जांच की। स्टॉक व रजिस्टर नहीं मिला। इस दौरान उक्त फर्म का कोई सिरप नहीं मिला। विभाग अब स्टोर संचालकों को नोटिस जारी करेगा। जिला औषधि अधिकारी पवन की टीम मंगलवार को इसराना खंड के मेडिकल स्टोर की जांच के लिए पहुंची। यहां श्रेया लिमिटेड के रायपुर, भगवानपुर व रुड़की द्वारा बनाए गए सिरप प्लानोकफ की बिक्री व स्टॉक की जांच की। संवाद