फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षिका ने पहले मंदिर में की शादी, अब पति से माता-पिता संग मिलकर मांग रही एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप निवासी एक शिक्षिका ने एक गिफ्ट दुकानदार से करनाल के मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने माता-पिता संग मिलकर पति से ही एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। इसके अलावा मकान भी मायके पक्ष के नाम कराने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी तहसील कैंप में ही गिफ्ट शॉप है। उसने तहसील कैंप की निवासी युवती से आठ जुलाई 2022 को जटा ज्वाला मां लाल मंदिर, करनाल में शादी की थी। शादी के बाद वे दोनों अपने-अपने घर चले गए। 13 नवंबर 2022 को दोनों के परिवार को शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने रोका कर दिया। रोका होने के दो दिन बाद लड़की पक्ष ने रोका तोड़ दिया। उन्होंने कारण पूछा तो लड़की और उसके पिता ने कहा कि वह शादी तभी करेंगे, जब वह एक करोड़ रुपये और मकान उनके नाम करेंगे। उन्होंने झूठे केस में भी फंसाने की धमकी दी।
युवक ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने करनाल में हुई शादी के दस्तावेज फाड़ने का उस पर दबाव बनाया गया। दुकान पर आकर धमकी दी कि वह नेहा से दूर रहे। पास आया तो उसे जान से मार देंगे। वह दुकान बंद कर घर आ गया। युवती और उसके माता-पिता ने घर आकर भी उसे धमकी दी और रुपये की मांग की, जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
विज्ञापन

दुकानदार की युवती से करीब 10 साल पहले पहचान हुई थी। वह उसी दिन से रिलेशनशिप में है। पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। पत्नी उच्च और वह मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- फूल सिंह, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें