फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 28 Sep 2025 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में एनएसएस इकाई प्रथम की कार्य प्रभारी प्रिया अग्रवाल व इकाई द्वितीय की कार्य प्रभारी डॉ. राखी नेहरा व दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पौधों के रखरखाव के साथ ही पर्यावरण को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। पौधों में पानी देकर पर्यावरण को हरा-भरा और विश्व के सभी जीवों को शुद्ध ऑक्सीजन के आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागृत करने वाला संदेश देने के लिए महाविद्यालय में कविता पाठ भी कराया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें