ब्रेड-पकौड़े के रुपये मांगने पर आरोपियों ने रेहड़ी संचालक पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बिजावा निवासी बविंद्र सिंह ने बताया कि वह एनएफएल नाके के पास रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार को उसकी रेहड़ी पर सौंदापुर निवास आरीफ, मनोज और मीता कुंडू आए। वे ब्रेड-पकौड़ खाने लगे। उसने जब युवकों से रुपये मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।